श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत के पावन पर्व पर आप सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं....
1) इस वर्ष प्रायः सभी पंचांगों के मतानुसार निर्विवाद रूप से स्मार्त्तमतावलम्बी के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 14/8/2017 को रात्रि अष्टमी तिथि वृष लग्न मध्यरात्रि में मनाया जायेगा ।।
2) वैष्णवमतावलम्बी ( जो कि सूर्य-उदय कालीन अष्टमी को मान्य करते हैं ) के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 15/8/2017 को मनाया जायेगा ।
3) वैष्णवमतावलम्बी (जो कि रोहिणी नक्षत्र को ही मान्य करतें हैं ) के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16/8/2017 को मनाया जायेगा ।
अतः परमात्मा के सभी देव/देवी-विग्रहों के उपासक स्मार्त्तजन 14/8/2017 को निर्विवाद रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनायें ।
तथा विशेष रूप से किसी वैष्णव सम्प्रदाय से दीक्षित तथा भगवान विष्णु प्रधान विग्रह के ही उपासक वैष्णवजन निज सम्प्रदाय मतानुसार 15/8 अथवा 16/8 को निर्विवाद रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनायें ।
- ऊँ श्रीकृष्णाय नम:
-ज्योतिषाचार्य पण्डित विनोद चौबे, भिलाई



