Introducing San Francisco History of the Tower of London Grand Central Station Visitors Guide

''ज्योतिष का सूर्य'' राष्ट्रीय मासिक पत्रिका

        
Showing posts with label 'अन्तर्नाद' व्हाट्सएप ग्रुप. Show all posts
Showing posts with label 'अन्तर्नाद' व्हाट्सएप ग्रुप. Show all posts

Sunday, August 20, 2017

भारतीय स्वतंत्रता १९४७ के तत्क्षण बाद ही हिन्दुओं के साथ बहुत बड़ा षडयंत्र हुआ...

आज सम्पन्न हुए *अन्तर्नाद मंच के वार्षिक समारोह* में प्रथम बार हम सबका आपस में हुए परिचय से मैं अभिभूत हूं l

ग्रुप में कई दिनों से अपने अपने विचारों का आदान-प्रदान हो रहा था, आज प्रत्यक्ष मिलने का अवसर ज्योतिषाचार्य पं. विनोद जी, राजू महाराज, बहन साधना जी, सविता जी तथा और भी महानुभावों की योजना से यह संभव हो सका l

मा. विजय बघेल जी की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी है l

मैंने अपने अध्ययन और अनुभव के आधार पर देश की स्थिति का वर्णन करने का प्रयत्न किया, हमारी चुनौतियां क्या है? इसे भी बताने का प्रयत्न किया l
संस्कारों का जीवन में कितना महत्व है, इसका उल्लेख करते हुए मुगलों और अंग्रेजों की लंबे समय तक रही गुलामी के कारण हमारे मानस पटल पर उसका आज भी प्रभाव दिख रहा है l घर परिवारों में अच्छे संस्कारों को देने की हमारी भूमिका ज्यादा बढ़ी है l हमारी आनेवाली नयी पीढ़ी को इसके प्रति अधिक सचेत व जागरुक करने का हमारा दायित्व बढ़ा है l

1947 को आजादी के बाद देश की बागडोर संभालने वाले राजनैतिक नेतृत्व ने हम हिन्दुओं के साथ छलावा करते हुए आपस में बांटे रखने का बड़ा षड़यंत्र योजनापूर्वक किया l
किन्तु अनादिकाल से चली आ रही सनातन संस्कृति, परम्परा को अक्षुण्ण बनाकर रखते हुए 2014 में फिर से भारतीय इतिहास का नया अध्याय पुन: स्थापित हुआ l यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है l

पहली बार मिलने के कारण ग्रुप के साथ और भी काफी विषय शेअर करने थे, समय मर्यादा के कारण जितना संभव होना था, वह हुआ l पहली बार मिलने के कारण परिवार भाव की अनुभूति से सबके चेहरे पर खुशियां झलक रही थी l

परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए आशा और विश्वास करता हूं कि, *अन्तर्नाद मंच* की गतिविधियों का विस्तार होते हुए समाजपयोगी कार्य में पूर्ण सफल होगा l

मेरी शुभकामनाएं...

सबका बहुत बहुत आभार, धन्यवाद l

               ~ कनिराम, सह प्रांत प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ प्रांत

अनूठा प्रयास व्हाट्सएप ग्रुप 'अन्तर्नाद', समाजसेवा के लिये तत्पर..

अनूठा प्रयास व्हाट्सएप ग्रुप 'अन्तर्नाद', समाजसेवा के लिये तत्पर..

भिलाई नगर। जून 2016 में शांति नगर निवासी विनोद चौबे द्वारा बनाए गए वाट्सअप ग्रुप 
'अन्तर्नाद' का वार्षिक मिलन समारोह 20 अगस्त को शांति नगर में सम्पन्न हुआ। देश की एकता, समसामयिक विषयों पर तथा समाज में संस्कृति के अस्तित्व को पल्लवित करने उत्कृष्ठ लेखों के माध्यम से सकारात्मक विचारों के आदान प्रदान के उद्देश्य से बने इस समूह में भिलाई दुर्ग, रायपुर सहित न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली से जम्मू तक अनेक प्रांतों का बुद्धिजीवी वर्ग सदस्य है। 
समारोह के प्रथम सत्र में वैचारिक गोष्ठी में मुख्य वक्ता श्री कनिराम सह प्रांत प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ थे। एडमिन टीम में शामिल श्रीमती साधना जोगलेकर, श्री विजय बघेल पूर्व संसदीय सचिव, पंडित विनोद चौबे के आलावा सदस्य श्री मिथलेश ठाकुर, श्री रुपेश शर्मा, श्री संतोष मिश्रा ने भी विचार रखे। समारोह में निश्चित किया गया कि यह ग्रुप सदस्यों से सहयोग एकत्रित कर श्रमिक बस्तियों में जरुरतमंदों को शिक्षा व अन्य सहयोग हेतु समाजसेवा के लिए कृत संकल्पित रहेगा।  समारोह में इस हेतु विचारों का संकलन कर रूपरेखा भी तय की गई। इस अवसर पर वर्ष 2009 से प्रकाशित पत्रिका *ज्योतिष का सूर्य* के 97वें अंक का विमोचन हुआ। 
समारोह में अजय मिश्रा, आरए यादव, कान्हा महाराज, मनीष शुक्ल, वी राजेन्द्रन, गंगाप्रसाद दुबे, अमरेन्द्र शर्मा, संजय पाण्डेय, योगेश पाण्डेय, शम्भुनाथ जायसवाल, अनुज, मान सिंह, प्रमोद चौबे, बसन्त शुक्ला, श्रीमती सविता साहू, जी शंकर राव, अरुण राय, श्रीमती ममता शुक्ल, सत्येन्द्र मिश्र, मृदुल शुक्ल, इन्द्रपाल चंद्राकर, मनीष शुक्ल, ओमप्रकाश शुक्ल, मदन मिश्रा, मंतोष सिंह, आरएन कोरी, विष्णु पाठक, श्री नागेन्द्र मिश्रा, सन्नी राव, अनिरुद्ध गुप्ता, राजेश सिंह, अमित दुबे, नीतेश सिंह, चंदन राय, श्रीमती रम्भा चौबे, सुधा मिश्रा, अमिता चौबे, जी शंकर, शालिनी राव, श्रीमती प्रमिला दुबे,  श्रीमती अमिता, अमरेन्द्र शर्मा, श्रीमती रेखा मिश्रा, श्रीमती आर लीला, श्रीमती संगीता मिश्रा, श्रीमती श्यामा कृष्णमोहन मिश्रा,  श्रीमती त्रिगुणा, आरती मिश्रा, श्रीमती ज्योत्सना महापात्रा, नाशीर अहमद खान, अनिल यादव सहित मंच के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।।
- संतोष मिश्र, पत्रकार, भिलाई